दादरी विधायक तेजपाल नागर के प्रयासों से चिटहैरा गांव में एक नया स्टेडियम बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 मार्च 2025 को इसकी घोषणा की थी। लगभग साढ़े सात एकड़ जमीन पर बनने वाले इस स्टेडियम में एथलेटिक्स फुटबॉल क्रिकेट और इंडोर गेम्स की सुविधाएं होंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे।
गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार जल्द ही एक और सरकारी स्टेडियम की सौगात देने जा रही है। दादरी विधायक तेजपाल नागर के प्रयासों से चिटहेरा गांव में प्रस्तावित स्टेडियम को हरी झंडी मिल गई है।
खेल में संभावनाएं तलाश रहे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। सोमवार को इस मामले में जमीन का हस्तांतरण और यूपीसीडको की टीम द्वारा सर्वे का काम पूरा किए जाने की संभावना है।
ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को उचित खेल संसाधन मुहैया कराने की जरूरतों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौ मार्च 2025 को इस स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की थी। दादरी विधायक ने इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा था। इसके बाद इस परियोजना पर काम तेजी से शुरू हुआ।
करीब साढ़े सात एकड़ जमीन को चिंहित कर लिया गया है। इसके हस्तांरण की प्रक्रिया चल रही हैं। जिला खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्टेडियम के लिए जमीन चिंहित कर लिया गया है। अब इसे हस्तांतरण के बाद तेजी से निर्माण का काम शुरू होगा।
एथलेटिक्स, फुटबाल, क्रिकेट, इंडोर हाल, बैडमिंटन, कुश्ती,बॉक्सिंग,जिम और छात्रावास भी विकसित करने की योजना है।