जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, यहां 3 KM सड़क बनाने की तैयारी, गाजियाबाद तक होगा फायदा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वालों के लिए गुड न्यूज है। जल्द ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जेवर एयरपोर्ट आना-जाना आसान होगा। इसके लिए तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वालों के लिए गुड न्यूज है। जल्द ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जेवर एयरपोर्ट आना- जाना आसान होगा। इसके लिए शहर की प्रमुख 130 मीटर चौड़ी सड़क को यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 120 मीटर चौड़ी सड़क से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस पर यमुना प्राधिकरण से बातचीत कर निर्णय लिया जाएगा। दोनों मार्गों के जुड़ने से जेवर एयरपोर्ट के साथ यमुना प्राधिकरण के आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों के भी पहुंचना आसान हो जाएगा।

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने सोमवार को परियोजना विभाग की टीम के साथ ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क का जायजा लिया।

वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव तक बनी इस सड़क का विस्तार करते हुए यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 120 मीटर चौड़ी सड़क तक बनाने के निर्देश दिए। इसके बनने से गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के लोग नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंच सकेंगे। एसीईओ ने घंघोला गोलचक्कर बनाने के लिए भी विशेषज्ञ सलाहकार से डिजाइन बनवाने के निर्देश दिए। अधिकारी के मुताबिक, इसके लिए सिंचाई विभाग से बातचीत कर निर्णय लिया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को पार करने के लिए अंडरपास बनाने पर विचार किया जा रहा है। प्राधिकरण सलाहकार की मदद से इस परियोजना पर जल्द काम शुरू करेगा। इसके साथ ही औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक- 9, 10 और 11 को जोड़ने के लिए घंघोला के पास गोलचक्कर बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने इन स्थानों का मौका मुआयना किया। सलाहकार से गोलचक्कर की डिजाइन बनवाकर कार्य कराने के निर्देश दिए। इससे बुलंदशहर भी आना-जाना आसान हो जाएगा।

Join The Discussion

Compare listings

Compare