नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली-उत्तराखंड तक मिलेगी कैब-टैक्सी

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए प्रशासन विशेष सुविधा लेकर आया है। यात्रियों को प्रीमियम और ऑल इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा मिलेंगी।  हवाई अड्डे पर ईको फ्रेंडली वातावरण को लेकर यह फैसला लिया गया है।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रीमियम और ऑल इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा मिलेंगी। कैब और टैक्सी के लिए टर्मिनल और टर्मिनल के बाहर क्योस्क बनाए जा रहे हैं। हवाई अड्डे पर ईको फ्रेंडली वातावरण के लिए कंपनियों का जोर इलेक्ट्रिक टैक्सी पर अधिक है।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान तक जाने के लिए अलग-अलग तरह के 24 घंटे बेहतर परिवहन के इंतजाम किए जा रहे हैं। अंतरराज्यीय बसों के अलावा प्रीमियम और साधारण इलेक्ट्रिक और नॉन इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा के लिए नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनआईए) अनुबंध कर रहा है। अब तक एनआईए ने हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए एनआई ब्रांडेड प्रीमियम ऑल-इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा के लिए महिंद्रा मोबिलिटी लॉजिस्टिक्स के साथ भागीदारी की है। इसके अलावा ऑनलाइन टैक्सी सेवा देने वाली उबर कंपनी के साथ भी भागीदारी की है।

एनआईए ने ब्रांडेड प्रीमियम ऑल-इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा के लिए महिंद्रा मोबिलिटी लॉजिस्टिक्स के साथ हुए अनुबंध में इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा मुहैया कराएगी। साथ ही प्रीमियम वर्ग में अन्य टैक्सी सेवा भी उपलब्ध कराएगी। विशेष रूप से ईको फ्रेंडली वातावरण के लिए कंपनियों को इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

हवाई अड्डे के टर्मिनल के निकट ही कैब और टैक्सी लोगों को मुहैया हो जाएगी। इन कैब और टैक्सी कारों को हवाई अड्डे के वाहन स्टेजिंग क्षेत्र में और पार्किंग के करीब खड़ा किया जाएगा।अन्य कंपनियों के

यात्रियों को अधिक से अधिक टैक्सी सर्विस के विकल्प मिले। इसके लिए अन्य कंपनियों से भी एनआईए की बातचीत चल रही है। इन कंपनियों से जल्द अनुबंध कर इनके भी क्योस्क टर्मिनल या इसके बाहर बनाए जाएंगे।

Join The Discussion

Compare listings

Compare