यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, जेवर एयरपोर्ट के पास विकास

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की 85वीं बोर्ड बैठक में गे्रटर नोएडा के पास जेवर में बन रहे जेवर एयरपोर्ट (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के आसपास विकास को लेकर कई बड़े फैसले किए गए हैं। यीडा की बोर्ड बैठक में फैसला लिया गया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंतर्गत 1000 वर्गमीटर में एक पुलिस थाने की स्थापना की जाएगी।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बुधवार दोपहर 85वीं बोर्ड बैठक हुई। इस बोर्ड बैठक की अध्यक्षता यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष आलोक कुमार ने की। यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरूण वीर सिंह ने बोर्ड बैठक में 54 प्रस्ताव रखे। यीडा की बोर्ड बैठक में गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ACEO व अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यीडा की 85वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णयों को लेकर एक प्रेस नोट जारी किया गया है जिसे हम नीचे प्रकाशित कर रहे हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र में बन रहे नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट के अन्तर्गत 1000 वर्गमीटर में एक पुलिस थाने की स्थापना की जायेगी। कार्य की आवश्यकता के दृष्टगत एफ.ए.आर. 2.5 ग्राउण्ड कवरेज 60 प्रतिशत व ऊंचाई 24 मीटर किये जाने का निर्णय लिया गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र में महायोजना 2041 के रिकयेशन सैक्टरों में Regulatory Framework And Permissible Use for Recreational Greens at YEIDA हेतु तैयार रिपोर्ट प्राधिकरण बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की गयी। साथ ही सर्वप्रथम सैक्टर-22एफ 700 एकड़ व 23बी 500 एकड़ जोकि यमुना एक्सप्रेसवे से लगे हुये रिकयेशन ग्रीन सैक्टर है, इन सैक्टरों में Golf Course, Gymkhana Club and Yamuna Haat जैसे कोर एक्टिविटी की योजना लायी जानी प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त Kingdom of Dreams, Olympic Village, Imagicaa Theme Park, Aviation Museum, Oxford Golf Course, Delhi Gymkhana Club, Oxford Gold Resort, Dilli Haat, Cubbon Park जैसी योजनायें भी प्रस्तावित की गयीं हैं। बोर्ड द्वारा इस पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गयी तथा परियोजना PPP मोड पर करने हेतु Terms & Condition बनाने का निर्देश दिया गया।

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र 6 जिलों यथा जिला गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, हाथरस मथुरा एवं आगरा के 1149 राजस्व ग्रामों में विस्तारित है। जनपद गौतमबुद्ध नगर व बुलन्दशहर महायोजना 2041 के अन्तर्गत आता है। जबकि अन्य चारों जिले प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में फेज-2 क्षेत्र कहलाते हैं। जिसमें प्रत्येक जनपद के अन्तर्गत एक अर्बन सेन्टर प्रास्तावित है। अर्बन सेंटर के बाहर पडने वाले कृषि भूउपयोग व ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में विभिन्न आवश्यक कियाओं के विकास हेतु महायोजना-2031 फेज-2 (संपूर्ण क्षेत्र / रीजनल लेवल योजना) तैयार की गयी है। अनुमोदित महायोजना की अध्याय – 06 में कृषि भूउपयोग व ग्रामीण आबादी क्षेत्र में अनुमन्य है क्रियाओं के विकास हेतु प्राविधान है। जिसमें ग्रामीण आबादी के 200 मीटर की त्रिज्या में Residential house, Public/Institutional facilities, आवश्यक कमर्शियल एक्टिविटी आदि की अनुमन्यता का उल्लेख है। जनपद अलीगढ, मथुरा, हाथरस, एवं आगरा के अधिसूचित क्षेत्र अर्थात महोयोजना फेज-02 क्षेत्र में उपरोक्त संदर्भित कियाओं के विकास हेतु आवेदन प्राप्ति, आवेदन का परीक्षण एवं अनुमन्यता प्रदान किये जाने हेतु निम्न प्रक्रिया को अपनाये जाने पर विचार किया जा सकता है।

Join The Discussion

Compare listings

Compare