यहां बनेगी भारत की सबसे हाईटेक फिल्म सिटी! 80 एकड़ में बनेगा सपनों का स्टूडियो

नोएडा के सेक्टर-21 में देश की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण 25 जून से शुरू हो सकता है. 80 एकड़ में स्टूडियो, यूनिवर्सिटी और शूटिंग सुविधाएं विकसित होंगी, जो इसे एशिया की सबसे आधुनिक फिल्म सिटी बनाएंगी.

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में इंटरनेशनल फिल्म सिटी का सपना अब हकीकत बनने की ओर बढ़ रहा है. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण के मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी है. उम्मीद जताई जा रही है कि 25 जून को इसका शिलान्यास हो सकता है.

फिल्म सिटी का निर्माण ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-21 में किया जाएगा. इसके लिए यमुना विकास प्राधिकरण ने 80 एकड़ भूमि के नक्शे को मंजूरी दी है. इस क्षेत्र में से 26 एकड़ को ग्रीन बेल्ट और 54 एकड़ को फिल्म स्टूडियो, यूनिवर्सिटी और अन्य गतिविधियों के लिए आरक्षित किया गया है. यह नक्शा औपचारिक रूप से फिल्म निर्माता बोनी कपूर को सौंपा गया है.

हाल ही में बोनी कपूर और भूटानी इंफ्रा के CEO अशीष भूटानी ने 230 एकड़ भूमि के लिए लेआउट प्रस्तुत किया था. हालांकि पहले की तुलना में नक्शा पूरी तरह अलग था, जिसे खारिज कर दिया गया था. अब संशोधित नक्शे के अनुसार केवल 80 एकड़ का क्षेत्र स्वीकृत किया गया है.

Join The Discussion

Compare listings

Compare