अब नोएडा से फरीदाबाद आधे घंटे में मंझावली पुल के लिए अप्रोच रोड को हरी झंडी NCR में सफर होगा स्मार्ट और तेज

नोएडा और फरीदाबाद के बीच सफर अब और आसान होने जा रहा है. यमुना नदी पर बने मंझावली पुल को जोड़ने वाली अप्रोच रोड के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है. करीब एक किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 65.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके बनते ही परी चौक से फरीदाबाद की दूरी सिर्फ 30 मिनट में तय की जा सकेगी. इससे न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को फायदा होगा, बल्कि दिल्ली पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा.

नोएडा और फरीदाबाद के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है. यमुना नदी पर बने मंझावली पुल को अब ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ने वाली अप्रोच रोड के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है. इसके बनने के बाद परी चौक, ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद की दूरी केवल आधे घंटे में तय की जा सकेगी, जबकि वर्तमान में कालिंदी कुंज के रास्ते यह दूरी तय करने में करीब डेढ़ घंटा लग जाता है.

करीब एक किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 65.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मंगलवार को हुई एक अहम बैठक में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के बीच इस परियोजना को लेकर गंभीर चर्चा हुई, जिसके बाद इस प्रस्ताव को अनुमोदन मिल गया.

बैठक में फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (FNG) एक्सप्रेसवे परियोजना की प्रगति पर भी मंथन हुआ. यह प्रोजेक्ट लंबे समय से अटका हुआ है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक लोड को कम करने की योजना प्रभावित हो रही थी. बैठक में मुख्य सचिव ने FNG परियोजना में आ रही बाधाओं को जल्द दूर करने और जमीन अधिग्रहण व पुल निर्माण से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए.

अधिकारियों का कहना है कि मंझावली पुल और इसकी अप्रोच रोड तैयार होने से न सिर्फ नोएडा और फरीदाबाद के बीच ट्रैफिक सुगम होगा, बल्कि दिल्ली पर यातायात का बोझ भी कम हो जाएगा. इस परियोजना से दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

Join The Discussion

Compare listings

Compare