ग्रेटर नोएडा के नागरिकों तथा ग्रेटर नोएडा शहर के लिए बड़ी खबर आई है। ग्रेटर नोएडा शहर के लिए आई बड़ी खबर से ग्रेटर नोएडा के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश का भी बहुत भला होगा। ग्रेटर नोएडा शहर उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर है। उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ही साथ भारत सरकार भी ग्रेटर नोएडा को उद्योगों का बड़ा हब बनाने के प्रयास में है। इसी दौरान खबर आई है कि ग्रेटर नोएडा में जल्दी ही बड़ा विदेशी पूंजी निवेश होने वाला है। ग्रेटर नोएडा के लिए आई बड़ी खबर की पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री लगाएगी रूस की कंपनियां
ग्रेटर नोएडा शहर के लिए आई बड़ी खबर यह है कि ग्रेटर नोएडा शहर में रूस की कंपनियां जल्दी ही फैक्ट्री लगाएगी। मंगलवार को रूस की 30 अलग–अलग बड़ी कंपनियों के मालिकों तथा प्रबंधकों ने ग्रेटर नोएडा का दौरा किया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने रूस के उद्योगपतियों को ग्रेटर नोएडा में स्थापित अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप IITGNL में निवेश करने का ऑफर दिया। ग्रेटर नोएडा में स्थापित IITGNL टाउनशिप की विशेषताओं को देखकर रूस के उद्योगपति बहुत प्रभावित हुए।
रूस के उद्योगपतियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को आश्वासन दिया कि वें जल्दी ही ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री लगाने की योजना को अमल में लाएंगे। रूस के उद्योगपतियों के सकारात्मक जवाब से साफ जाहिर हो गया है कि ग्रेटर नोएडा शहर में जल्दी ही रूस की कंपनियां अपने उद्योग स्थापित करेंगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दी रूस के प्रतिनिधिमंडल को जानकारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने बताया कि रूस के अलग–अलग कंपनियों के लगभग 30 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा पहुंचा। ग्रेटर नोएडा में पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखा। IITGNL की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का भ्रमण किया। यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को सराहा। प्राधिकरण के ACEO सौम्य श्रीवास्तव तथा ACEO प्रेरणा सिंह के साथ बैठक की। रूस के प्रतिनिधिमंडल ने गे्रटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से दिए गए IITGNL के प्रस्तुतिकरण को देखा। प्रतिनिधिमंडल को इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टी मॉडल लाजिस्टिक हब (एमएमएलएच) और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) के बारे में भी जानकारी दी गई।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ACEO सौम्य श्रीवास्तव ने दी रूस के प्रतिनिधिमंडल को जानकारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ACEO सौम्य श्रीवास्तव ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक है। यह प्लग एंड प्ले सिस्टम पर बसाई गई है। उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को बहुत ही कम समय में भूखंड आवंटित किया जाएगा। उद्योग लगाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित कर दी गई हैं। भूखंड आवंटित होते ही उद्यमी उद्योग लगा सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी के करीब होने के साथ ही यह टाउनशिप रोड, रेल व एयर कनेक्टीविटी के मामले में अन्य शहरों बहुत बेहतर है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि एमएमएलएच और एमएमटीएच प्रोजेक्ट को शीघ्र लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का दौरा भी किया।
बहुत खास है ग्रेटर नोएडा की IITGNL टाउनशिप
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा शहर में स्थापित IITGNL टाउनशिप बहुत ही खास योजना है। ग्रेटर नोएडा में डीएमआईसी के तहत 750 एकड़ में विकसित की जा रही इस इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में एक ही परिसर में सभी सुविधाएं मिलेंगी। इस टाउनशिप में उद्योगों के लिए 38, व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 7 और ग्रुप हाउसिंग के लिए 4 भूखंड आरक्षित हैं। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए यहां औद्योगिक श्रेणी के भूखंडों के आवंटन पर ही जोर है। इस योजना में भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाता है। व्यवसायिक भूखंड की आवंटन दर 44,400 और ग्रुप हाउसिंग की आवंटन दर 75,400 रुपये प्रति वर्गमीटर है।