यीडा के सेक्टर-24 में विकास कार्य शुरू होंगे

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने आवासीय सेक्टर-24 में विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किया है। चयनित कंपनी सेक्टर में सड़क, सीवर, नाली समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित करेगी। इन कार्यों पर कुल 1813 लाख रुपये खर्च होंगे। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सेक्टर-24 आवासीय है। यहां 400 से अधिक आवंटियों को भूखंड का आवंटन किया जा चुका है। अब प्राधिकरण ने सेक्टर में विकास कार्यों को शुरू कराने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया 24 सितंबर से जारी हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया छह नवंबर तक चलेगी।

सात नवंबर को कंपनी का चयन किया जाएगा। कंपनी को एक वर्ष के अंदर सभी काम पूरे करने होंगे।

Join The Discussion

Compare listings

Compare