अगले साल तक नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा फरीदाबाद, ग्रीन फील्‍ड एक्‍सप्रेसवे का 50 पर्सेंट काम हुआ पूरा

जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर की जा रही है। इसे हरियाणा से जोड़ने के लिए फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है।

नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए बन रहे 31.4 किमी लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का काम 50 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। अब इसमें और तेजी लाई गई है। इसके तहत यमुना नदी पर एक पुल का भी निर्माण चल रहा है। अगले साल से एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक शुरू करने का दावा किया जा रहा है।

जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर की जा रही है। इसे हरियाणा से जोड़ने के लिए फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। 31.4 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का 9.1 किमी हिस्सा गौतमबुद्ध नगर और 22.3 किमी हरियाणा में होगा। करीब 8 किमी हिस्सा एलिवेटेड बनाया जाना है और बाकी हिस्से पर सड़क बनाई जा रही है।

पहले चरण का करीब ढाई किमी पैच तैयार हो गया है। इसके लिए यमुना पर 720 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। यहां पिलर का काम हो चुका है। पीयर्स रखने का काम चल रहा है।

Join The Discussion

Compare listings

Compare