ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वालों को गुड न्यूज, गौड सिटी में बनेगा यूटर्न, कई सोसाइटियों के डेढ़ लाख लोगों को हो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए गुड न्यूज है। यहां गौड़ सिटी- वन और टू के बीच स्थित सड़क पर यू-टर्न का निर्माण जल्द किया जाएगा। इसके बनने से आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले करीब डेढ़ लाख लोगों को फायदा होगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए गुड न्यूज है। यहां गौड़ सिटी- वन और टू के बीच स्थित सड़क पर यू-टर्न का निर्माण जल्द किया जाएगा। इसके बनने से आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले करीब डेढ़ लाख लोगों को फायदा होगा। वहीं, वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए यहां सर्विस मार्ग को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक, सर्विस मार्ग की चौड़ाई पांच मीटर हो जाएगी। इससे दो वाहन आराम से आ जा सकेंगे। अभी यह सड़क साढ़े तीन मीटर चौड़ी है। गौर सिटी-वन और टू की 20 से अधिक सोसाइटी में रहने वाले लोगों के साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद की तरफ जाने वाले लोग भी इस रास्ते से होकर आवाजाही करते हैं। सुबह से लेकर देर रात तक ट्रैफिक का दबाव होने की वजह से कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने यू-टर्न बनाने के साथ सड़क को चौड़ा करने का निर्णय लिया है। लगभग छह सौ मीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का करने का काम पूरा होने के बाद अगले हफ्ते यू-टर्न का काम शुरू किया जाएगा।

इस सड़क पर भी बनेगा: गौड़ चौक और तिगरी के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क पर भी यू-टर्न बनाया जाएगा। प्राधिकरण इसका टेंडर जारी कर चुका है। वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर कुमार ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। खजूर चौक के पास तिगरी गोलचक्कर से पहले बनने वाले इस यूटर्न से गौड़ सिटी-टू की तरफ से आना-जाना आसान हो जाएगा। वाहन चालकों को अभी तिगरी गोलचक्कर से घूमकर नहीं आना पड़ता है। यूटर्न बनने से तिगरी गोलचक्कर पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो जाएगी।

सुमित यादव, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, “गौड सिटी वन और टू के बीच यू-टर्न का निर्माण किया जाएगा। वाहनों के सुगम आवागमन के लिए यह निर्णय लिया गया है। सड़क को चौड़ा करने काम शुरू कर दिया गया है।”

Join The Discussion

Compare listings

Compare