ग्रेटर नोएडा में नया औद्योगिक हब, इकोटेक-16 सेक्टर के विकास की रफ्तार तेज

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नए औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-16 के विकास की तरफ कदम उठाया है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने सामाजिक प्रभाव आकलन (SIA) की अधिसूचना जारी कर दी है.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नए औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-16 के विकास की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं. इस प्रोजेक्ट के तहत उद्योगों की स्थापना के लिए अब तीन गांवों धूममानिकपुर, खेड़ी और सुनपुरा की बची हुई 9.66 हेक्टेयर जमीन का अनिवार्य अधिग्रहण किया जाएगा.

कुछ ने पहले भरी हामी
इसको लेकर जिला प्रशासन ने सामाजिक प्रभाव आकलन (SIA) की अधिसूचना जारी कर दी है. इस काम के लिए गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) को एजेंसी के रूप में चुना गया है, जो 60 दिनों के अंदर सर्वे पूरा कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा. ज्यादातर किसानों ने पहले ही हामी भर दी थी, लेकिन कुछ किसान मुआवजा दर से असंतुष्ट हैं. ऐसे में प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण कानून के तहत शेष जमीन अधिग्रहण का निर्णय लिया है ताकि निवेश के लिए इच्छुक कंपनियों को भूखंड आवंटन में कोई बाधा न हो.

Join The Discussion

Compare listings

Compare