वर्तमान में एक किलो हाइड्रोजन (कीमत लगभग 1200 रुपये) में बस 16 किमी चलेगी, जो डीजल बसों (4-5 किमी प्रति लीटर) की तुलना में अधिक माइलेज है। लद्दाख के बाद एनटीपीसी का यह दूसरा प्रॉजेक्ट है और कंपनी उत्पादन लागत कम करने का प्रयास कर रही है।
यमुना सिटी और ग्रेटर नोएडा के बीच प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही हाइड्रोजन बसें संचालित की जाएंगी। यमुना प्राधिकरण और एनटीपीसी दादरी के सहयोग से कुल 6 बसें चलाने की योजना है। इसके लिए अगले 2-3 दिनों में एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (EOI) जारी कर ऑपरेटर का चयन किया जाएगा।
इस प्रॉजेक्ट के लिए 45 सीटर 6 एसी बसें तय की गई हैं, जिनमें से 4 बसें आ चुकी है और 2 जल्द आएंगी। बसों के ड्राइवर, कंडक्टर और प्रबंधन की जिम्मेदारी चयनित ऑपरेटर की होगी। प्राधिकरण के एसीईओ नागेंद्र प्रताप के अनुसार एक माह के भीतर प्रक्रिया पूरी कर संचालन शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआत में बसें नोएडा एयरपोर्ट और ग्रेनो के बीच अधिक सवारी वाले रूट पर चलेंगी। यह प्रॉजेक्ट तीन साल तक ट्रायल
फिलहाल 6 बसों का यमुना सिटी और ग्रेटर नोएडा के बीच होगा संचालन पर रहेगा। खास बात यह है कि यमुना प्राधिकरण इसमें कोई खर्च नहीं करेगा। पूरा खर्च एनटीपीसी और ऑपरेटर वहन करेंगे। एनटीपीसी ने दादरी में हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया है, जहां एसटीपी के पानी से हाइड्रोजन बनेगा।