Noida Airport के कार्गो टर्मिनल तक सड़क के अर्थ फिलिंग का काम पूरा, यमुना एक्सप्रेसवे से बेहतर होगी कनेक्टिविटी

नोएडा एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल तक यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी के लिए 8.25 किमी सड़क का निर्माण कार्य तेज़ी पर है। यमुना प्राधिकरण 196 करोड़ की लागत से यह सड़क बनवा रहा है। मिट्टी भरने का काम पूरा हो गया है और जल्द ही मानसून के बाद अंतिम परत बिछाई जाएगी। यह सड़क एयरपोर्ट के संचालन से पहले तैयार हो जाएगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल की यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी के लिए 8.25 किमी सड़क की अर्थ फिलिंग बेस का काम पूरा हो गया है। एनएचएआई ने सड़क के लिए मिट्टी भराव,पुलिया का निर्माण पूरा करने के साथ गिट्टी पत्थर डालने का काम शुरू कर दिया है।

मानसून के बाद सड़क पर अंतिम लेयर बनाकर बिछाई जाएगी। नोएडा एयरपोर्ट का संचालन से पहले चार लेन की यह सड़क बनाकर तैयार हो जाएगी। इस सड़क के रास्ते माल वाहक वाहनों की यमुना एक्सप्रेसवे पर आवाजाही होगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण सितंबर तक पूरा हो जाएगा। एयरपोर्ट का संचालन से पहले इसकी कनेक्टिविटी के लिए सड़कों का निर्माण हो रहा है। कार्गो टर्मिनल की यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी के लिए उत्तर व पूर्वी दिशा में 8.25 किमी लंबी सड़क का एनएचएआई निर्माण कर रहा है।

इस सड़क से कार्गो टर्मिनल तक माल की ढुलाई होगी। सड़क के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए नालियां बनाने के साथ ही मिट्टी भराव का काम लगभग पूरा हो चुका है।

सड़क पर गिट्टी पत्थर डालकर बेस तैयार करने का काम चल रहा है। वर्षा खत्म होने के साथ ही अंतिम लेयर डालने का काम शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट संचालन से पहले कार्गो टर्मिनल की कनेक्टिविटी तैयार कर ली जाएगी।

वीवीआइपी के लिए यमुना एक्सप्रेसवे को एयरपोर्ट से सीधे कनेक्टिविटी देने के लिए 750 मीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण हो रहा है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण और कब्जे की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

इसका निर्माण भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करेगा। साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनने वाले लिंक एक्सप्रेस वे का काम शुरू कर दिया गया है।

Join The Discussion

Compare listings

Compare