नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा, अब लाइसेंस का इंतजार

दिल्ली में टाटा समूह के सीईओ विनायक पई ने कहा कि अब एनआईए डीजीसीए के साथ मिलकर एयरोड्रम लाइसेंस लेने की प्रक्रिया कर रहा है।

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का परिचालन जल्द ही शुरू होगा। टाटा प्रोजेक्ट्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक विनायक पई ने दिल्ली में कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड इस समय नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के साथ मिलकर ‘एयरोड्रम लाइसेंस’ लेने की प्रक्रिया में जुटा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट और बहुप्रतिक्षित परियोजना नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दिल्ली में इसे बनाने वाली टाटा समूह की बुनियादी ढांचा एवं निर्माण कंपनी टाटा प्रोजेक्ट्स ने एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनआईए) के निर्माण का ठेका दिया गया था। विनायक पई ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड इस समय नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के साथ मिलकर हवाई अड्डे की सुरक्षा से जुड़ी मंजूरियां लेने की प्रक्रिया में है। इन सभी मंजूरियों को ‘एयरोड्रम लाइसेंस कहा जाता है।

टाटा प्रोजेक्टस के सीईओ ने बताया कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने और उद्घाटन के लिए नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तैयार है। पई ने कहा कि हवाई अड्डे पर थोड़े ही समय में परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

15 दिसंबर को शुरू होना है विमान सेवा का परिचलन : हाल ही में प्रदेश मंत्रालय की ओर से 15 दिसंबर को विमान सेवा के परिचलन की तिथि लगभग निर्धारित की गई है। अब नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्धाटन के लिए समय देने की प्रतिक्षा है। इसके बाद से प्रदेश के नागरिकों को बहुप्रतिक्षित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मिल जाएगा।

Join The Discussion

Compare listings

Compare