नोएडा में सरकार बेच रही प्लॉट, सबकुछ लीगल और पैसा भी लगेगा कम

नोएडा प्राधिकरण ने इंडस्ट्रियल प्लॉट स्कीम 2025 की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है. इलाहाबाद हाई कोर्ट की याचिका के बाद सेक्टर-10 के दो प्लॉट योजना से बाहर कर दिए गए हैं.

उत्तर प्रदेश में अगर किसी शहर ने पिछले 20 साल में सबसे तेजी से वृद्धि की है तो वह बेशक नोएडा ही है. इस शहर ने इंफ्रा के मामले में गुरुग्राम तक को पछाड़ दिया है, जो एक समय पर आईटी हब होने के लिए फेमस था. आज मीडिया से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक और फिल्मों से लेकर आईटी तक सब नोएडा में आ रहा है. बढ़ते शहर में हर कोई अपना एक आशियान चाहता है. नोएडा अथॉरिटी ने ऐसे लोगों की समस्या दूर कर दी है. अगर आप नोएडा में इंडस्ट्रियल प्लॉट खरीदना चाहते हैं तो प्राधिकरण ने आपके लिए बड़ा मौका बढ़ा दिया है. नोएडा इंडस्ट्रियल प्लॉट स्कीम 2025 के तहत अब 14 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. पहले इसकी आखिरी तारीख 4 अगस्त थी.

यह फैसला इलाहाबाद हाई कोर्ट में लगी एक याचिका के बाद लिया गया है. इस याचिका में सेक्टर-10 के दो औद्योगिक प्लॉट को योजना से बाहर कर दिया गया. प्राधिकरण ने साफ किया है कि जिन लोगों ने इन प्लॉट्स के लिए आवेदन किया था, उनकी जमा राशि वापस कर दी जाएगी.

योजना के तहत कुल 10 औद्योगिक प्लॉट ई-नीलामी के लिए पेश किए गए हैं. ये प्लॉट सेक्टर-7, 8, 10, 80 और 162 में हैं.

सबसे छोटा प्लॉट सेक्टर-8 में 111.48 वर्गमीटर का है, जिसका रिजर्व प्राइस 56 लाख रुपये है.

सबसे बड़ा प्लॉट सेक्टर-162 में 7430 वर्गमीटर का है, जिसका रिजर्व प्राइस 16 करोड़ रुपये है.

ये सभी सेक्टर पुराने हैं और सड़क मार्ग से अच्छे से जुड़े हुए हैं. प्राधिकरण को उम्मीद है कि इनकी ई-नीलामी से अच्छी कमाई होगी और राजस्व बढ़ेगा.

Join The Discussion

Compare listings

Compare