नोएडा से IGI एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, 3-3 घंटे पर रात 12 बजे तक मिलेगी प्रीमियम बस सर्विस

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) और फ्लैक्सी बस अब नोएडा से आईजीआई एयरपोर्ट जाने वालों के लिए प्रीमियम बस सर्विस लेकर आए हैं. ये बसें नोएडा से रोजाना हर तीन घंटे पर बस की सुविधा मिलेगी. ग्रेटर नोएडा के परी चौक के रास्ते नोएडा होते हुए दिल्ली एयरपोर्च के टर्मिनल T1 और T3 को जाएंगी.

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) और वैश्विक बस सेवा प्रदाता FlixBus नोएडा से आईजीआई एयरोपोर्ट जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं. दोनों के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी में भारत की पहली लग्जरी शटल सर्विस शुरू की है. ये सर्विस इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल T1 और T3 को नोएडा व ग्रेटर नोएडा से जोड़ेगी. यह सेवा 12 सितंबर से ही शुरू हो चुकी है. इसे T3 और T2 क्रॉसिंग एरिया से लॉन्च किया गया था. GMR एयरो की DIAL ने इस सर्विस को लोगों के समय और पैसे की बचत में कारगर बताया है.

रिपोर्ट की मानें तो सेवा की शुरुआत सुबह 4:00 बजे से शुरू हो कर रात 12:00 बजे तक चलेंगी. शटल सर्विस रोजाना हर तीन घंटे में उपलब्ध होगी. अगर किराये की बात की जाए तो सामान्य किराया मात्र 199 रुपये प्रति यात्री फिक्स किया गया है. वहीं, GMR कर्मचारियों, हवाई अड्डे स्टाफ और विशेष आईडी धारकों के लिए तो काफी छूट है. उनके बस सर्विस के लिए केवल 100 रुपये देने होंगे. 12 मीटर लंबी एसी बसें 45 आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटों से लैस हैं, जिनमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, व्यक्तिगत एसी वेंट, पानी की बोतलें, सीसीटीवी कैमरा और पर्याप्त सामान स्थान जैसी प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध हैं. FlixBus ऐप के माध्यम से लाइव ट्रैकिंग की सुविधा से यात्रियों को बस की रियल लोकेशन का पता चलता रहेगा.

शटल सर्विस की तरफ से बताया गया फिक्स रूट पर रोजाना 16 ट्रिप होंगी. ये पारी चौक से प्रारंभ होकर नोएडा सेक्टर 16A, बॉटनिकल गार्डन, गोल्फ कोर्स रोड, गौर सिटी, जेपी विश्टाउन जैसे प्रमुख पड़ावों को कवर करेंगी. IGI टर्मिनल 3 से पहली प्रस्थान सुबह 7:15 बजे होगी, जबकि अंतिम रात 10:30 बजे. सर्विस की ओर से बताया गया कि यात्रा का औसत समय ट्रैफिक के आधार पर 130 से 180 मिनट रहेगा. यह सेवा न केवल पर्यटकों, कॉर्पोरेट यात्रियों और स्थानीय कम्यूटर्स की यात्रा को सुगम बनाएगा. साथ ही यह नोएडा के उभरते कमर्शियल सेंटर, तकनीकी पार्कों और पर्यटन स्थलों तक पहुंच को आसान बनाएगी.

DIAL के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा, ‘FlixBus के साथ यह साझेदारी हवाई यात्रा और शहरी यात्रा के बीच की खाई को पाटेगी. हम प्राइवेट गाड़ियों पर निर्भरता घटाकर कार्बन उत्सर्जन कम करने और सड़कें डीकंजेस्ट करने का लक्ष्य रखते हैं.’ वहीं, FlixBus इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सूर्या खुराना ने जोर दिया, ‘हमारी आधुनिक बसें और ऐप-आधारित बुकिंग यात्रियों को वैश्विक स्तर की सेवा देंगी, जो सतत गतिशीलता को बढ़ावा देगी.’ वर्तमान में दिल्ली एयरपोर्ट के 20% यात्री सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं, और यह सेवा इस आंकड़े को और बढ़ाने की उम्मीद है.

Join The Discussion

Compare listings

Compare