दीपावली की छुट्टियों के कारण बैंकों के बंद रहने से बिल्डरों को पैसा जमा करने में दिक्कत हुई। अमिताभ कांत कमेटी की सिफारिशों के बाद मिली छूट का लाभ अब 31 अक्टूबर तक मिलेगा। पहले समय मिलने पर भी कई बिल्डरों ने रुचि नहीं दिखाई। प्राधिकरण ने अब बिल्डरों को 31 अक्टूबर तक का समय दिया है, जिससे 5758 में से 3724 फ्लैट की रजिस्ट्री हो चुकी है और प्राधिकरण को 556.73 करोड़ का राजस्व मिला है।
अमिताभ कांत कमिटी की सिफारिशें लागू होने के बाद मिली छूट का लाभ बिल्डर 31 अक्टूबर तक ले सकते हैं। पूर्व में यह 24 अक्टूबर तक थी। दीपावली पर छुट्टियों के चलते बैंक बंद होने से पैसा जमा नहीं हो सका। इसकी वजह से यह समयसीमा बढाई गई है। हालांकि, पूर्व में लंबा समय मिलने के बाद भी अधिकांश बिल्डरों ने पैसा जमा करने में रुचि नहीं दिखाई।
बता दें बकाये की 25 प्रतिशत राशि जमा कर घर खरीदारों की रजिस्ट्री हो सकती है। इस छूट में 57 बिल्डर परियोजनाएं आतीं हें। इनमें से 35 बिल्डरों ने 25 प्रतिशत राशि देकर दोबारा किश्त जमा नहीं की। वहीं, 13 बिल्डरों ने आंशिक धनराशि भी जमा नहीं की।
छूट का लाभ लेने के लिए 10 बिल्डरों ने सहमति देने के बाद भी रकम जमा नहीं की। इस छूट में 5758 में से 3724 फ्लैट की रजिस्ट्री हो चुकीं हैं। प्राधिकरण को 556.73 करोड़ का राजस्व भी मिला। पैसा जमा कर छूट का लाभ लेने के लिए प्राधिकरण ने अब बिल्डरों को 31 अक्टूबर तक का समय दिया है।