ग्रेटर नोएडा के कुछ इलाकों में तेजी से प्रॉपर्टी के दाम बढ़ रहे हैं. शहर में कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और आबादी की बढ़ती मांग ने इन इलाकों को खरीदारों और निवेशकों दोनों के लिए बेहद आकर्षक बना दिया है
ग्रेटर नोएडा के प्रमुख इलाकों में परी चौक, अल्फा, बीटा और गामा सेक्टरों में प्रॉपर्टी मार्केट तेज रफ्तार से ऊपर जा रहा है. शहर में कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और आबादी की बढ़ती मांग ने इन इलाकों को खरीदारों और निवेशकों दोनों के लिए बेहद आकर्षक बना दिया है. पिछले कुछ महीनों में मकानों, फ्लैटों और स्टूडियो अपार्टमेंट्स की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है.
आज के समय में 60 वर्ग मीटर के इंडिपेंडेंट घर 1.25 करोड़ से 1.60 करोड़ तक बिक रहे हैं. छोटे प्लॉट वाले घरों की डिमांड सबसे ज्यादा है. इन सेक्टरों की लोकेशन प्राइम है और आगे यहां दाम और बढ़ने के संकेत हैं, जिसके कारण खरीददार तेजी से रुचि दिखा रहे हैं.
आज के समय में 850 वर्ग फुट फ्लैट लगभग 80 लाख तक में आएगा. वहीं 1100 वर्ग फुट का फ्लैट करीब 90 लाख में आएगा. 1600 वर्ग फुट का फ्लैट लगभग 1.25 करोड़ तक में मिलेगा. इन फ्लैटों की लोकप्रियता के कारण है गेटेड सोसाइटी, पार्किंग, लिफ्ट, पार्क, अस्पताल, स्कूल और शॉपिंग जोन जैसी सुविधाएं, जो परिवारों के लिए इन्हें बेहतरीन आवासिक ऑप्शन में बनाती हैं.
ग्रेटर नोएडा में स्टूडियो अपार्टमेंट भी तेजी से फेसम हो रहे हैं. 600 वर्ग फुट का स्टूडियो अपार्टमेंट फिलहाल लगभग 60 लाख में मौजूद होते हैं. IT कंपनियों और कॉर्पोरेट ऑफिसों की नजदीकी होने से युवा नौकरीपेशा लोग और सिंगल प्रोफेशनल्स इन अपार्टमेंट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है.
आने वाले समय में ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट बाजार में और ज्यादा तेजी आने वाली है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मेट्रो विस्तार और यमुना एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के कारण क्षेत्र की कीमतें कई गुना बढ़ सकती हैं. निवेशक इन इलाकों को अब लॉन्ग-टर्म हाई रिटर्न जोन के रूप में देख रहे हैं, जहां आने वाले साल में प्रॉपर्टी वैल्यू तेजी से चढ़ने की उम्मीद है.