नोएडा के इन इलाकों में बढ़ सकते हैं प्रॉपर्टी के रेट, डीलर्स बोले- ‘जैसे ही एयरपोर्ट खुलेगा, दामों में होगा उछाल’

नोएडा के कुछ सेक्टरों में 60 वर्ग मीटर के इंडिपेंडेंट घरों की कीमतें इस समय 1.25 करोड़ रुपये से 1.60 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी हैं. गौरव बंसल बताते हैं, ‘इन इलाकों में छोटे आकार के घरों की मांग बहुत ज्यादा है. लोकेशन प्राइम है और भविष्य में कीमतें और बढ़ने वाली हैं

प्रमुख क्षेत्रों में से एक माने जाने वाले परी चौक और इसके आसपास बसे अल्फा, बीटा और गामा सेक्टरों में प्रॉपर्टी मार्केट लगातार रफ्तार पकड़ रहा है. शहर में हो रहे तेज विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और बढ़ती आबादी की मांग ने इन इलाकों को निवेशकों और घर खरीदने वालों के लिए बेहद आकर्षक बना दिया है. मौजूदा समय में यहां मकानों, फ्लैटों और स्टूडियो अपार्टमेंट्स के दामों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है.

स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर गौरव बंसल के अनुसार, इन सेक्टरों में 60 वर्ग मीटर के इंडिपेंडेंट घरों की कीमतें इस समय 1.25 करोड़ रुपये से 1.60 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी हैं. गौरव बंसल बताते हैं, ‘इन इलाकों में छोटे आकार के घरों की मांग बहुत ज्यादा है. लोकेशन प्राइम है और भविष्य में कीमतें और बढ़ने वाली हैं.

गौरव बंसल ने बताया कि फ्लैटों की बढ़ती कीमतें भी बाजार की गर्मी को साफ दिखाती हैं. गौरव बंसल की जानकारी के मुताबिक,

850 वर्ग फुट फ्लैट: करीब 80 लाख रुपए
1100 वर्ग फुट फ्लैट: लगभग 90 लाख रुपए
1600 वर्ग फुट फ्लैट: करीब 1.25 करोड़ रुपए
2000 वर्ग फुट फ्लैट: लगभग 2 करोड़ रुपए

इन फ्लैटों की लोकप्रियता का कारण है इन सेक्टरों में उपलब्ध आधुनिक सुविधाएं, सुरक्षित गेटेड सोसाइटी, पार्किंग, लिफ्ट, पार्क और आस-पास मौजूद अस्पताल, स्कूल व शॉपिंग क्षेत्र. परिवारों के लिए यह क्षेत्र रहने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता है.

लॉन्ग टर्म हाई रिटर्न क्षेत्र
इसी तरह स्टूडियो अपार्टमेंट की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. बंसल के मुताबिक, 600 वर्ग फुट का स्टूडियो अपार्टमेंट वर्तमान में लगभग 60 लाख रुपये में बिक रहा है. IT सेक्टर, कंपनियों और शिक्षण संस्थानों की नजदीकी के कारण ऐसे अपार्टमेंट युवाओं और सिंगल प्रोफेशनल्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. गौरव बंसल का कहना है कि यह सभी दरें मौजूदा बाजार के हैं, लेकिन आने वाले समय में इनमें और तेजी देखने को मिलेगी.

उन्होंने कहा, ‘जैसे ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू होगा, इन रेटों में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा. एयरपोर्ट पूरे इलाके की वैल्यू को कई गुना बढ़ा देगा.’ विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट, मेट्रो विस्तार और यमुना एक्सप्रेसवे की वजह से ग्रेटर नोएडा रियल एस्टेट के नक्शे पर और अधिक चमकने वाला है. निवेशक इसे अब लॉन्ग टर्म हाई रिटर्न वाले क्षेत्र के रूप में देख रहे हैं.

Join The Discussion

Compare listings

Compare