घर की कीमत से भी ज्‍यादा क‍िराया बढ़ने की रफ्तार, NCR के इस शहर में 30 प्रत‍िशत बढ़ा रेंट

द‍िल्‍ली-एनसीआर समेत देश के अलग-अलग ह‍िस्‍सों में प्रॉपर्टी की कीमत में इजाफा देखा जा रहा है. लेक‍िन इससे भी ज्‍यादा तेजी प्रॉपर्टी के रेंट को लेकर आ रही है. ग्रेटर नोएडा में क‍िराये में 30 प्रत‍िशत की तेजी आई है.

कुछ द‍िन पहले आई र‍िपोर्ट से सामने आया था क‍ि द‍िल्‍ली-एनसीआर में तेजी से प्रॉपर्टी की कीमत में इजाफा हुआ है. र‍िपोर्ट के आधार पर बताया गया क‍ि प‍िछले एक साल के दौरान द‍िल्‍ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में प्रॉपर्टी के दाम में 19 प्रत‍िशत की तेजी आई है. घरों की कीमत में इजाफे को लेकर यह एर‍िया देश में सबसे आगे न‍िकल गया है. अब रेंट के मामले में भी द‍िल्‍ली-एनसीआर ने पूरे देश को पीछे छोड़ दिया है.

Join The Discussion

Compare listings

Compare