नोएडा में खुला दुनिया का अनोखा जंगल पार्क, दिखेंगे हाथी मगरमच्छ शेर…बच्चों संग करो बोटिंग, लेनी पड़ेगी टिकट

नोएडा जंगल ट्रेल पार्क को खोल दिया गया है, और अब यहां टूरिस्ट आकर बच्चों के साथ मस्ती कर सकते हैं। जंगल ट्रेल पार्क में एंट्री फीस 120 रु और बच्चों के लिए एंट्री फ्री है। 

इंतजार खत्म हुआ, नोएडा वालों के लिए खुशखबरी…उत्तर प्रदेश के नोएडा में कबाड़ से बना दुनिया का सबसे अनोखा ‘जंगल ट्रेल पार्क’ अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। सेक्टर 94 में महामाया फ्लाईओवर के पास बने इस पार्क की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे पूरी तरह लोहे के स्क्रैप और पुराने मशीन पार्ट्स से तैयार किया गया है। सैकड़ों टन कबाड़ को रीसायकल करके यहां एक खूबसूरत वाइल्डलाइफ थीम तैयार की गई है।

पार्क में शेर, हाथी, ऊंट, पोलर जानवरों और डायनासोर की विशाल मूर्तियां लगाई गई हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और क्रिएटिविटी का अनोखा उदाहरण यह पार्क नोएडा का नया आकर्षण बन गया है। चलिए फिर तैयार हो जाइए और बच्चों को दिखाइए यहां की खूबसूरती।

650 से अधिक पशु-पक्षियों की बनाई गई हैं आकृतियां

​नोएडा की कई साइट्स पर सालों से पड़े करीब 400 टन स्क्रैप जैसे पुराने सरिये, लोहे के टुकड़े, बिजली के तार, खंभे और अन्य धातु वाले कचरों को कलाकारों ने मूर्तियों में बदल दिया है। करीबन 25 करोड़ की लागत से तैयार इस जंगल ट्रेल में अब यही कबाड़ हाथी, शेर, जिराफ, पेंगुइन और शार्क जैसी आकृतियों के रूप में खड़े हैं। सेक्टर-94 में बने इस पार्क को छह जोन में विभाजित किया गया है, जहां हर जोन में जानवरों की मूर्तियां स्थापित हैं।

Join The Discussion

Compare listings

Compare