उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में यमुना प्राधिकरण औद्योगिक विकास की झलक दिखाएगा। यहाँ सेमीकंडक्टर से लेकर फिल्म सिटी जैसी परियोजनाओं की जानकारी मिलेगी। यीडा को 1198 वर्गमीटर स्थान मिला है जहां विभिन्न इकाइयों के स्टाल होंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्टाल भी होगा। इस ट्रेड शो का उद्देश्य यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में हो रहे विकास को प्रदर्शित करना है।
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में यमुना प्राधिकरण औद्योगिक विकास की झलक दर्शकों के सामने रखेगा। यीडा क्षेत्र में आकार ले रही सेमीकंडक्टर से लेकर मेडिकल डिवाइस पार्क और फिल्म सिटी जैसी परियोजनाओं से दर्शक रूबरू होंगे।
ट्रेड शो में यीडा को 1198 वर्गमीटर स्थान आवंटित किया गया है। इसमें यीडा व उसके क्षेत्र में स्थापित होने वाली इकाइयों के स्टाल होंगे। इसी साल शुरू होने जा रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्टाल भी ट्रेड शो में होगा।
इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 सितंबर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की शुरुआत होगी। इसके लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है। ट्रेड शो में प्रदेश के सभी 75 जिलों के ओडीओपी उत्पाद को प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके साथ ही सरकारी विभागों की स्टाल भी होंगे। यमुना प्राधिकरण भी ट्रेड शो में अपनी मौजूदगी मजबूती से दर्ज कराने के लिए तैयारी में जुटा है।
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर इकाई से लेकर मेडिकल डिवाइस पार्क, फिल्म सिटी व नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी परियोजनाएं हैं।
जिसने देश प्रदेश में यीडा को पहचान दी है। इसलिए ट्रेड शो में यीडा के स्टाल के साथ इनके स्टाल भी लगाए जाएंगे। जहां लोग इन परियोजनाओं के माॅडल के अलावा जानकारी ले सकेंगे।
यीडा के पवेलियन में कुल 16 स्टाल होंगे। इसमें यीडा के स्टाल के अलावा मेडिकल डिवाइस पार्क, डीएस ग्रुप, केंट आरओ, फिल्म सिटी, एमिटी, एमजीएम, इंग्टांग, एल्डिको, सूर्या फूड, टाय एसोसिएशन, हेवेल्स, पतंजलि, फाॅक्स काॅन-एचसीएल, वीवो, एसईएएल व नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्टाल शामिल हैं।