जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा अनोखा पार्क, तीस हजार करोड़ का होगा निवेश

ग्रेटर नोएडा के पास स्थापित हो रहे जेवर एयरपोर्ट के चारों तरफ विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। जेवर एयरपोर्ट से हवाई यातायात जल्दी ही शुरू होने वाला है। जेवर एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन होने से पहले ही जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश का ग्रोथ इंजन बनता जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट को विकसित करने वाले यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने जेवर एयरपोर्ट के पास एक खास पार्क स्थापित करने का बड़ा फैसला किया है।

आपको बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर-8 में 100 एकड़ भूमि पर मेगा फुटवियर एंड लेदर पार्क बनेगा। करीब 3000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। आगरा व आस-पास क्षेत्र में जूता उद्योग को नई उड़ान मिलेगी। प्राधिकरण (यीडा) ने जेवर से आगरा तक न्यू आगरा अर्बन सेंटर बसाने के लिए मास्टर प्लान 2041 तैयार किया है। बीते मंगलवार को आगरा में स्टेक होल्डर्स के साथ इसका प्रजेंटेशन हुआ। इस दौरान आगरा के जूता उद्यमियों ने फुटवियर पार्क के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। बृहस्पतिवार को फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद (डीसीएफएलआई) चेयरमैन पूरन डावर के नेतृत्व में जूता उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा में यीडा मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह के साथ बैठक की।

बैठक में जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पूर्वी गेट पर सेक्टर-8 में 100 एकड़ भूमि मेगा लेदर क्लस्टर के लिए आवंटित करने का निर्णय हुआ। तत्काल उद्यमियों को इसका लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया गया। यह जमीन 9,775 रुपये प्रति वर्ग मीटर कीमत पर मिली है। अगले दो माह में पार्क भूमि पर कब्जा लिया जाएगा। पूरन डावर ने बताया कि इस पार्क में करीब 3000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। 3 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे। इस भूमि पर यूपी फुटवियर नीति के तहत मिलने वाली सब्सिडी के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, केंद्र की मेगा लेदर क्लस्टर नीति के तहत भी इस योजना को शामिल कराया जाएगा। 

Join The Discussion

Compare listings

Compare