नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-153 में कॉरपोरेट ऑफिस के लिए 10 भूखंडों की योजना शुरू की है। ये भूखंड ई-नीलामी के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। प्राधिकरण जल्द ही पांच और सात सितारा होटलों की योजना भी ला रहा है जिसके लिए सेक्टर-93 बी और सेक्टर-135 में भूखंड शामिल हैं। कॉरपोरेट ऑफिस भूखंड के लिए 4 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे मल्टीनेशनल कंपनी (एमएनसी) अपना कॉरपोरेट ऑफिस बना सकते है। प्राधिकरण ने 10 भूखंड की योजना को सोमवार नोएडा प्राधिकरण ने लांच कर दी है। सभी प्लाट 1000 वर्गमीटर सेक्टर-153 में है, जिसे प्राधिकरण ने विकसित किया है। ई नीलामी के जरिये भूखंडों का आंवटन किया जाएगा।
बता दें कि यह सेक्टर नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, ग्रेनो आगरा एक्सप्रेसवे और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ेगा होगा। बता दें कि जल्द ही नेाएडा प्राधिकरण पांच व सात सितारा होटल की योजना भी लेकर आ रहा है।
बोर्ड से अनुमति के बाद इसकी फाइल तैयार कर प्राधिकरण सीईओ को भेजी गई है। इसके लिए सेक्टर-93 बी में तीन भूखंड दो-दो हजार वर्गमीटर और सेक्टर-135 में 24 हजार वर्गमीटर का एक भूखंड शमिल है। इसका आवंटन भी ई नीलामी और साक्षात्कार के जरिये होगा, प्राधिकरण में लैंड बैंक तैयार किया जा रहा है।
नोएडा प्राधिकरण अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने बताया कि कॉरपोरेट ऑफिस भूखंड की योजना के तहत चार अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। दस्तावेजों की परीक्षण के बाद भूखंड की ई नीलामी की जाएगी। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले आवेदक को भूखंड का आवंटन होगा।
इससे पहले प्राधिकरण 12 भूखंड की औद्योगिक योजना को लांच किया है और वाणिज्यिक भूखंड की योजना निकाल चुका है। साथ ही एक ग्रुप हाउसिंग योजना के तहत भी भूखंड भी निकाला गया है। सभी के लिए अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। इससे प्राधिकरण को बड़ा राजस्व मिलने की उम्मीद है।