यूपी में किसानों से फिर ली जाएगी जमीन गंगा एक्सप्रेस-वे को जेवर एयरपोर्ट जोड़ने की तैयारी

बुलंदशहर में जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू हो गया है। यूपीडा द्वारा संरेखण के लिए 830 पिलर लगाए जा रहे हैं। पिलर लगने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। यह एक्सप्रेस-वे स्याना तहसील के लाडपुर से यमुना एक्सप्रेस-वे तक बनेगा जिससे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।

लिंक एक्सप्रेस-वे की परियोजना ने धरातल पर आकार लेना शुरू कर दिया है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेस-वे तक एलाइमेंट के 830 पिलर लगेंगे। एलाइमेंट के पिलर लगने के बाद जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए यूपीडा ने जिले सिकंदराबाद, खुर्जा तहसील में एलाइमेंट के हिसाब से पिलर लगाने का काम शुरू कर दिया है। यूपीडा द्वारा 100-100 मीटर की दूरी पर एलाइमेंट के पिलर गाढ़ने का काम किया जा रहा है।

मोड़ आने पर पिलर 50 मीटर की दूरी पर लगाए जाएंगे। जेवर से लेकर स्याना में गंगा एक्सप्रेस-वे तक लिंक एक्सप्रेस-वे के एलाइमेंट के 830 पिलर लगाए जाएंगे। यूपीडा एक हजार से अधिक पिलर लगा कर जमीन चिन्हांकन करने का काम तेजी से कर रहा है।

लिंक एक्सप्रेस-वे स्याना तहसील के लाडपुर में गंगा एक्सप्रे-वे के 44वें किलोमीटर से यमुना एक्सप्रेस-वे के 30 वें किलोमीटर तक बनाया जाएगा। एलाइमेंट के हिसाब से पिलर लगने के बाद जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Join The Discussion

Compare listings

Compare