नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मेट्रो रूट पर होंगे 11 स्टेशन, 3 हजार करोड़ होंगे खर्च

नोएडा के सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए नाॅलेज पार्क 5 तक चलने वाली मेट्रो रूट पर 11 स्टेशन होंगे। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बसे हजारों लोगों के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र ने राहत दी है।

नोएडा के सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए नाॅलेज पार्क 5 तक चलने वाली मेट्रो रूट पर 11 स्टेशन होंगे। इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। 15.5 किलोमीटर लंबे इस रूट के निर्माण में 3 हजार करोड़ खर्च होंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस रूट पर मेट्रो चलने से 10 लाख का सफर सुगम होगा। यहां बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते है जो कि नौकरीपेशा है। उनको रोजाना मेट्रो में सफर करना पड़ता है।

नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट पर चलने वाली मेट्रो रूट पर नोएडा 61, 70, 122, 123, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 4, इकोटेक-12, सेक्टर 2, वेस्ट 3, वेस्ट 10, वेस्ट 12 और नॉलेज पार्क 5 स्टेशन होंगे।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 300 से अधिक सोसायटियां है। यहां रहने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन की समस्या यहां रही है। ऐसे में यह मेट्रो लाइन यहां के लाखों निवासियों के लिए एक बड़ी राहत बनकर आएगी।

नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बसे हजारों लोगों के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र ने राहत दी है। सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन तक एक्वा लाइन के विस्तार की दिशा में काम शुरू कर दिया है। 11 किलोमीटर लंबे इस रूट के लिए टोपोग्राफी और जीपीएस सर्वे की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस रूट पर कुल 8 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर 44, नोएडा प्रशासनिक भवन, सेक्टर 97, 105, 108, 93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज प्रमुख हैं। इस रूट के बन जाने से एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसे रिहायशी और संस्थागत इलाकों के लोगों को सुगम और तेज परिवहन सुविधा मिलेगी। परियोजना के लिए कुल 500 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।

Join The Discussion

Compare listings

Compare