यमुना प्राधिकरण ने धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के लिए भूखंड योजना निकाली है। इसके तहत प्राधिकरण नौ भूखंडों का आवंटन करेगा। यह भूखंड एक हजार वर्गमीटर से लेकर आठ हजार वर्गमीटर आकार के हैं।
धार्मिक भवन के लिए पांच भूखंडों का आवंटन होगा। यह भूखंड सेक्टर 18, 20, 22 ए व 22 डी में हैं। इनका आकार एक हजार से लेकर 1500 वर्गमीटर तक है।
वृद्धाश्रम के लिए एक भूखंड, अनाथालय के लिए एक भूखंड व सामाजिक सांस्कृतिक केंद्र के लिए दो भूखंड आवंटित किए जाएंगे।
ये दोनों भूखंड आठ हजार वर्गमीटर के सेक्टर 17ए व 22 ई में हैं। ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि योजना में 28 अगस्त तक आवेदन का मौका दिया गया है।