सुप्रीम कोर्ट के हालिया हादेश के बाद नोएडा के 4 सेक्टर्स को जोड़ने वाले लिंक रोड प्रोजेक्ट का रास्ता साफ हो गया है. नोएडा प्राधिकरण जल्द ही इस 200 मीटर लंबे स्ट्रेच को बनाने की शुरुआत करने वाला है.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR)के नोएडा शहर की सड़कें वैसे तो दिल्ली को भी टक्कर देती हैं, लेकिन यहां 4 सेक्टर्स को आपस में जोड़ने वाली एक सड़क को पिछले 10 साल से मिलन का इंतजार था. आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब इस सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. भूमि अधिग्रहण की समस्या से इस प्रोजेक्ट को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और इसके साथ ही नोएडा के चार सेक्टर में रहने वाले और यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने हाजीपुर गांव की एक छोटी सी जमीन के अधिग्रहण मामले पर फैसला दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद इस 200 मीटर की जमीन के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है. अब सेक्टर 99/100 को सेक्टर 46/47 के साथ जोड़ने के लिए लिंक रोड प्रोजेक्ट बनाने का काम शुरू हो सकता है. यह लिंक रोड रोजाना आवाजाही करने वाले हजारों लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा. नोएडा प्राधिकरण जल्द ही इस लिंक प्रोजेक्ट का काम शुरू कर सकता है.