नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है और सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। टर्मिनल बिल्डिंग का अधिकांश काम हो चुका है जहां एक साथ 10 विमानों की बोर्डिंग हो सकेगी। शुरुआत में घरेलू और कार्गो सेवाएं शुरू होंगी जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। एयरपोर्ट के शुरू होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण पूरा होने का समय नजदीक आ रहा हैं। निर्धारित टाइम लाइन के तहत सितंबर तक निर्माण कार्य पूरा होना है।
अधिकारियों के मुताबिक टर्मिनल बिल्डिंग का अधिकतर काम पूरा हो चुका है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की यह खासियत है कि टर्मिनल बिल्डिंग में एक साथ 10 विमान बोर्डिंग कर सकेंगे। इसके लिए एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग से दस एयरोब्रिज बनाए गए हैं।
जेवर में 1334 हे. में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। एयरपोर्ट की विकासकर्ता कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ प्रदेश सरकार के करार के अनुसार इसका निर्माण 1095 दिन यानी पिछले साल सितंबर में ही पूरा होना था, लेकिन निर्माण के विलंब हो गया।
प्रदेश सरकार एयरपोर्ट का जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए निर्माण कार्यों की प्रगति पर पैनी निगाह रख रही है। रनवे, एटीसी आदि का काम पूरा हो चुका है। अन्य सुविधाएं भी विकसित हो चुकी हैं। टर्मिनल बिल्डिंग का काम भी तकरीबन 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
सितंबर अंत तक निर्माण कार्य पूरा होने का दावा किया जा रहा है और नवंबर से एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट की दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से कनेक्टिविटी भी लगभग पूरी हो चुकी है।
एयरपोर्ट पर एक साथ दस विमानों में बोर्डिंग की सुविधा होगी। इसके लिए टर्मिनल बिल्डिंग के साथ दस एयरोब्रिज लगाए गए हैं। एयरोब्रिज का काम भी तकरीबन पूरा हो चुका है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरुआत में घरेलू व कार्गो सेवा शुरू होगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआत में घरेलू व कार्गो सेवा शुरू होंगी ।
इसके कुछ दिनों बाद अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा भी शुरू हो जाएगी। इससे एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री सुविधाओं, यात्री प्रबंधन आदि की भी बेहतर ढंग से परख हो सकेगी। एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही हजारों लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुल जाएंगे।