यमुना सिटी के इन सेक्टरों को मिलेगी नई रफ्तार यीडा ने शुरू की 34 अधूरी सड़कों को पूरा करने की तैयारी

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के आवासीय, औद्योगिक और संस्थागत समेत 29 सेक्टरों में जगह-जगह टुकड़ों
में अधूरी सड़कें पूरी होंगी। प्राधिकरण ने किसानों के साथ जमीन के विवाद सुलझने के बाद दो वर्क सर्किल में 34 सड़कें पूरी करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि वर्क सर्किल – 1 में सेक्टर-9, 13, 14, 14सी, 15, 15ए, 15बी, 15सी, 16, 17ए, 17बी, 18, 19 और 26ए सेक्टर शामिल हैं। अधिकांश सेक्टर में करीब 26 सड़कें अधूरी हैं। वर्क सर्किल-2 में शामिल सेक्टर-10, 14ए, 14बी, 20, 21, 22ए, 22बी, 22सी, 22डी, 22ई, 22एफ, 23ए, 23बी, 23सी, 23ई शामिल हैं, जिनमें आठ सड़क अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। इन सड़कों के अधूरा होने से यहां विकास कार्य रुके हुए हैं। ये सड़कें सेक्टरों के अलग-अलग पॉकेट को आपस में जोड़ती हैं। साथ ही दूसरों सेक्टरों को भी जोड़ती हैं।

औद्योगिक और आवासीय सेक्टरों में सड़कें पूरी न होने के कारण काफी आवंटियों को भूखंड पर कब्जा तक नहीं मिल सका है। वहीं, औद्योगिक भूखंड के आवंटी भी निर्माण शुरू न करने के पीछे अधूरी सड़कों का हवाला दे रहे हैं। प्राधिकरण का दावा है कि अब जमीनी से जुड़े अधिकांश विवाद सुलझ गए हैं, जिसके चलते इन सेक्टरों में अधूरी पड़ी सड़कों को बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।

नाले और सीवर पूरे न होने से पानी भरा : प्राधिकरण क्षेत्र में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी की कई सड़कें भी अधूरी हैं। नाले और सीवर पूरे न होने के कारण सेक्टरों में पानी भरा हुआ है। ज्यादातर सेक्टरों की हालत खराब है। प्राधिकरण क्षेत्र में करीब 25 सड़कें और नालियां अधूरी हैं। इनमें 17 सड़कें पीडब्ल्यूडी के अधीन है, जिनकी कुल लंबाई लगभग 31.882 किलोमीटर है। इनकी मरम्मत में 14.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, अन्य आठ सड़कें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की जिम्मे हैं, इनकी कुल लंबाई 32.17 किलोमीटर है, जिन पर कुल 26.21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सड़कें मकनपुर, सलारपुर, फलैदा, तीरथली, जौंचाना, चिरौली, दनकौर, धनौरी, चकजलालाबाद, म्याना आदि में आ रही है।

आरके सिंह,, सीईओ, यमुना प्राधिकरण, “सेक्टरों की अधूरी सड़कें विकास कार्यों की गति धीमी कर रही हैं। इन्हें पूरा कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत कंपनियों से आवेदन मांगे जाएंगे। जल्द ही सड़कों का निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।

Join The Discussion

Compare listings

Compare