उत्तर प्रदेश के अंतर्गत 75 जिले आते हैं। इन 75 जिलों में देश की सबसे ज्यादा आबादी रहती है। यूपी अपने अलग अंदाज और संस्कृति जाना जाता है। हम सभी जानते हैं कि प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से नोएडा, जिसे हम गौतम बुद्ध नगर के नाम से भी जानते हैं वे सबसे अमीर है। लेकिन इसके अलावा यूपी के सबसे अमीर जिलों की लिस्ट में और कौन-कौन शामिल हैं, आइए इसके बारे में बात करें।
नोएडा के अलावा यूपी के सबसे अमीर जिलों में दूसरा स्थान लखनऊ को दिया गया है। इस जिले में प्रति व्यक्ति आय 2,16,734 रुपये हैं। लखनऊ अपने नवाबी अंदाज के लिए जाना जाता है।
यूपी के सबसे अमीर जिलों में तीसरा स्थान गाजियाबाद को दिया गया है। गाजियाबाद में प्रति व्यक्ति आय 2,11,505 रुपये है। गाजियाबाद को इंजीनियरिंग और व्यापार के लिए मशहूर है।
इस लिस्ट में चौथा स्थान हमीरपुर को दिया गया है। इस जिले की प्रति व्यक्ति आय 146,794 रुपये है।
समें पांचवा स्थान सोनभद्र को दिया गया है। यहां प्रति व्यक्ति आय 144,578 रुपये है।
प्रति व्यक्ति आय का अर्थ हुआ कि एक शहर, जिले या देश में रहने वाला प्रति व्यक्ति कितना कमाता है। ये जरूरी नहीं है कि जिस देश का जीडीपी सबसे आगे हो, उस देश में रहने वाले लोगों का भी विकास हो रहा हो।
देश में रहने वाले लोग कितने विकसित या अमीर है, ये प्रति व्यक्ति आय से पता लगाया जा सकता है। इसलिए आपने देखा होगा कि हमेशा से देशभर में प्रति व्यक्ति आय और जीडीपी को लेकर डिबेट चलती है।