4 चरणों में पूरा होगा नोएडा एयरपोर्ट पहले फेज में हर साल 1.2 करोड़ यात्री कर सकेंगे सफर

बेशक, आपको पता है कि जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है पर आप शायद सोच रहे होंगे कि आखिर यह विशाल परियोजना कब और कैसे पूरी होगी? हम आपके इसी सवाल का आज जवाब लेकर आए हैं. नोएडा एयरपोर्ट का पूरा खाका तैयार है और इसे चार अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा. बता दें कि हर चरण के साथ न सिर्फ यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि इसका बजट भी बढ़ता जाएगा, आइए, हम आपको बताते हैं कि एयरपोर्ट के अलग-अलग फेज में कितना खर्च आएगा और कब तक यह पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगा |

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का निर्माण चार बड़े चरणों में किया जाएगा. इस परियोजना की कुल लागत 29561 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है. यह एयरपोर्ट यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है. हर चरण में इसकी क्षमता को बढ़ाया जाएगा |

पहला चरण (Phase-I)
लागत: 4,588 करोड़ रुपये
यात्री क्षमता: 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष
परिचालन अवधि: वित्तीय वर्ष 2023 से 2027 तक

दूसरा चरण (Phase-II)
लागत: 5,983 करोड़ रुपये
यात्री क्षमता: 3 करोड़ यात्री प्रति वर्ष
परिचालन अवधि: वित्तीय वर्ष 2031 से 2032 तक

तीसरा चरण (Phase-III)
लागत: 8,415 करोड़ रुपये
यात्री क्षमता: 5 करोड़ यात्री प्रति वर्ष
परिचालन अवधि: वित्तीय वर्ष 2036 से 2037 तक

चौथा चरण (Phase-IV)
लागत: 10,575 करोड़ रुपये
यात्री क्षमता: 7 करोड़ यात्री प्रति वर्ष
परिचालन अवधि: वित्तीय वर्ष 2040 से 2050 तक

यह बहु-चरणीय परियोजना न केवल नोएडा और पश्चिमी यूपी के लिए कनेक्टिविटी में सुधार करेगी बल्कि इसे एक बड़े आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगी.

Join The Discussion

Compare listings

Compare