नोएडा में सड़क चौड़ीकरण योजना में बदलाव,अब 10 लाख लोगों को कैसे मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत?

नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात जाम से निजात दिलाने के लिए सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर अब सड़क चौड़ीकरण का काम नहीं होगा, क्योंकि प्रेरणा स्थल का मुख्य द्वार बाधक बन गया है। इसलिए नोएडा प्राधिकरण को अपनी योजना में बदलाव करना पड़ा है। हालांकि प्राधिकरण ने यातायात जाम से निजात के लिए अन्य विकल्प की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि दिल्ली से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे वाया महामाया, फिल्म सिटी, डीएनडी, सेक्टर-14 ए प्रवेश द्वार, सेक्टर-15 ए, सेक्टर-16 ए स्थित फिल्म सिटी के रास्ते प्रतिदिन 10 लाख वाहन प्रतिदिन आते जाते है, जो राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल से डीएनडी लूप, सेक्टर-15 ए, सेक्टर-16 ए फिल्म सिटी, सेक्टर-18 फ्लाईओवर से नीचे उतरते वक्त जाम में फंस जाते है।

हालांकि सेक्टर-14 ए स्थित नोएडा प्रवेश द्वार की ओर से आने वाले वाहन को जाम से निजात दिलाने के लिए सेक्टर-15 ए व सेक्टर-16 ए फिल्म सिटी तक फुटपाथ को डेढ़ मीटर तक छोटा कर एक लेन का बढ़ाया जा चुका है।

डीएनडी लूप पर 13 पेड़ों को स्थानांतरित कर चौड़ा करने का काम किया गया, लेकिन राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के पास सड़की चौड़ाई नहीं बढ़ाई जा सकी है। इसलिए यहां पर यातायात जाम की स्थिति प्रतिदिन बनी हुई है। यहां पर सड़क चौड़ीकरा के लिए स्मारक समिति से अनुमति मांगी थी, लखनऊ से अनुमति प्राधिकरण को प्राप्त भी हो चुकी है।

योजना के तहत सेक्टर-18 फ्लाईओवर के अंतिम छोर से लेकर डीएनडी लूप तक करीब 400 मीटर की सड़क को चौड़ा किया जाना था। इससे राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल की बाउंड्री से डीएनडी लूप तक 200 मीटर तक एक से डेढ़ लेन सड़क को चौड़ा किया जाना था।

निर्माण में बाधक बन रहे करीब 350 पेड़ों को कटने से बचाया जा सके। इसलिए पेड़ों को सेंट्रल वर्ज में कंवर्ट करने की योजना थी। इससे एक्सप्रेस व नोएडा सेक्टर-18 से दिल्ली जाने वाले यातायात जाम में नहीं फंसे, लेकिन चौड़ाई बढ़ने के बाद यहां पर प्रेरणा स्थल का मुख्य द्वार ही बाधक बन गया है। साथ ही इसी जगह नाला भी दिक्कत करता, इसे भी पूरा तोड़ना पड़ता। इसलिए सड़क चौड़ीकरण योजना को रद करने का निर्णय लिया गया है।

Join The Discussion

Compare listings

Compare