नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ हो सकता है फिल्म सिटी का शिलान्यास, पहले चरण में होंगे 900 करोड़ खर्च

ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी का शिलान्यास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ होने की संभावना है। वेब्यू भूटानी फिल्म सिटी ने मुख्यमंत्री से समय मांगा है। यीडा क्षेत्र में 230 एकड़ जमीन पर सड़क का बेस तैयार है पर वर्षा से निर्माण रुका है। पहले चरण में 900 करोड़ खर्च होंगे और कंपनी को 90 साल का लाइसेंस मिला है।

फिल्म सिटी का शिलान्यास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ हो सकता है। वेब्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा. लि. की ओर से मुख्यमंत्री को फिल्म सिटी के शिलान्यास के लिए पत्र भेजकर समय मांगा था।

यीडा क्षेत्र में फिल्म सिटी के लिए आवंटित 230 एकड़ जमीन के दो ओर सड़क निर्माण के लिए बेस तैयार हो चुका है। वर्षा के कारण अभी सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। निर्माण कार्य शुरू न होता देख कुछ किसानाें ने जमीन पर फसल की बुआई भी कर दी है।

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 21 में 230 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित फिल्म सिटी के पहले चरण के निर्माण के लिए जून में मानचित्र स्वीकृत किया गया था। इससे पहले फरवरी में यीडा ने विकासकर्ता कंपनी वेब्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा. लि. को जमीन पर भौतिक कब्जा सौंपा था। कंपनी के साथ यीडा के अनुबंध के तहत 1095 दिन में फिल्म सिटी का निर्माण एवं संचालन होना है। फिल्म सिटी के शिलान्यास में विलंब से निर्माण के लिए निर्धारित समय सीमा लगातार संकुचित हो रही है।

फिल्म सिटी की आवंटित जमीन का समतलीकरण का काम हो चुका है। दो ओर सड़क का बेस तैयार हो चुका है, जबकि एक ओर यमुना एक्सप्रेस वे व दूसरी ओर रबूपुरा क्षेत्र है। फिल्म सिटी के शिलान्यास में विलंब को देखते हुए

फिल्म सिटी परियोजना 1510 करोड़ की है। पहले चरण में 900 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। कंपनी को फिल्म सिटी के विकास और संचालन के लिए 90 साल का लाइसेंस दिया गया है। फिल्म सिटी के पहले चरण में फिल्म इंस्टीट्यूट, फिल्म स्टूडियो, साउंड स्टेज, स्थाई सेट बनाए जाएंगे। 21 एकड़ में फिल्म इंस्टीट्यूट होगा।

भूटानी समूह के सीईओ एवं बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा. लि. के निदेशक आशीष भूटानी का कहना है कि फिल्म सिटी का निर्माण में कोई बाधा नहीं है। शिलान्यास होना शेष है। मुख्यमंत्री से समय मिलने पर शिलान्यास कराकर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा

Join The Discussion

Compare listings

Compare