उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में 5 दिन तक चलेगा सबसे बड़ा मेला

उत्तर प्रदेश में जल्द ही सबसे बड़ा मेला लगेगा। उत्तर प्रदेश में लगने वाले मेले का नाम भी बहुत खास है। उत्तर प्रदेश सरकार की देखरेख में लगने वाले सबसे बड़े मेले का नाम उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो रखा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो को शॉर्ट फॉर्म में UPITS नाम दिया है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में लगने वाले सबसे बड़े मेले में 80 देश भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि, UPITS 2025 में 80 देशों के 500 से अधिक बायर्स भाग लेंगे।

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा शहर उद्योगों तथा शिक्षण संस्थाओं का बहुत बड़ा हब है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में लगने वाला सबसे बड़ा मेला UPITS 2025 पूरे 5 दिन तक चलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में लगने वाला सबसे बड़ा मेला UPITS 2025 आगामी 25 सितंबर 2025 से शुरू होकर 29 सितंबर 2025 तक पूरे 5 दिन चलेगा। उत्तर प्रदेश में लगने वाला सबसे बड़ा मेला UPITS 2025 ग्रेटर नोएडा शहर में स्थापित एक्सपो मार्ट में लगाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर ग्रेटर नोएडा में स्थापित एक्सपो मार्ट बड़े से बड़े आयोजनों के लिए आयोजकों की पहली पसंद है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मेले UPITS 2025 का आयोजन भी ग्रेटर नोएडा के एक्सप्रो मार्ट में किया जाएगा।

विश्व के पटल पर चमकेगा उत्तर प्रदेश का नाम

उत्तर प्रदेश में लगने वाला सबसे बड़ा मेला UPITS 2025 कोई साधारण मिला नहीं है। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मेले UPITS 2025 के आयोजन से उत्तर प्रदेश का नाम विश्व के पटल पर चमकेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि, उत्तर प्रदेश की समृद्ध परंपरा, उद्यमिता और कारीगरों का हुनर अब वैश्विक मंच पर और अधिक चमकने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) का आयोजन होने जा रहा है। यह मेगा शो न केवल उत्तर प्रदेश की औद्योगिक शक्ति और सांस्कृतिक पहचान का परिचय देगा बल्कि दुनिया भर के निवेशकों और खरीदारों को मेड इन यूपी की ताकत भी दिखाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में करीब 80 देशों से 500 से अधिक बायर्स के आने की उम्मीद है। इनमें से अब तक 75 देशों के 340 से ज्यादा बायर्स ने आने की पुष्टि भी कर दी है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इस तरह यूपीआईटीएस 2025 प्रदेश के उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के दरवाजे खोलने वाला साबित होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार की योजना ओडीओपी और कारीगरों को मिलेगा वैश्विक मंच

उत्तर प्रदेश सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना पहले ही उत्तर प्रदेश को अलग पहचान दिला चुकी है। UPITS 2025 में इन उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाकर इन्हें वैश्विक खरीदारों से सीधे जोड़ा जाएगा। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को फायदा होगा, बल्कि निर्यात और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर आयोजित यह शो उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय व्यापार का हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इसका उद्देश्य प्रदेश को निर्यात के मामले में शीर्ष पायदान पर ले जाना और निवेश आकर्षित करना है। सरकार चाहती है कि उत्तर प्रदेश के हर जिले का हुनर वैश्विक बाजारों तक पहुंचे और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में योगदान दे।

दुनियाभर से व्यापारी आएंगे उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मेले UPITS 2025 में

उत्तर प्रदेश में लगने वाले सबसे बड़े मेले UPITS 2025 में दुनिया के 9 प्रमुख रीजंस से इंटरनेशनल बायर्स का आगमन इस आयोजन को और खास बना रहा है। यूरोप और सीआईएस रीजंस से कुल 110 बायर्स के आने की संभावना है, जिनमें से 88 बायर्स (18 यूरोपीय और 6 सीआईएस देशों से) ने पहले ही सहमति दे दी है। वेस्ट एशिया (WANA) से 100 बायर्स का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 12 देशों के 76 बायर्स अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर चुके हैं। इसी तरह साउथ ईस्ट एशिया (SEA) से 80 बायर्स की उम्मीद है, जिनमें से 5 देशों के 10 बायर्स अब तक पुष्टि कर चुके हैं। साउथ एशिया (SA) रीजंस से 50 में से 30 बायर्स (3 देशों से) आने वाले हैं। वहीं, लैटिन अमेरिकी देशों से 50 बायर्स की संभावना है, जिनमें से 6 देशों के 27 बायर्स ने सहमति दी है। ओशनिया से 30 बायर्स का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 2 देशों के 3 बायर्स ने अपनी पुष्टि कर दी है। नॉर्थ अमेरिका से 30 बायर्स की उम्मीद है और इनमें से 3 देशों के 9 बायर्स आने को तैयार हैं। अफ्रीका रीजंस से 50 बायर्स का लक्ष्य है, जिनमें 11 देशों के 38 बायर्स पहले ही सहमति दे चुके हैं। इसके अलावा, नाफ्टा रीजंस के 3 देशों से 11 बायर्स और ईस्ट अफ्रीका के 8 देशों से 50 बायर्स ने भी यूपीआईटीएस में भागीदारी के प्रति अपनी उत्सुकता दिखाई है। इस तरह यह आयोजन लगभग पूरी दुनिया की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला साबित हो रहा है।

Join The Discussion

Compare listings

Compare