चार मूर्ति चौक अंडरपास पर जल्द मिलेगी जाम से आंशिक राहत, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के व्यस्त चार मूर्ति चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे वाहन चालकों को जल्द ही आंशिक राहत मिलने वाली है. शीघ्र ही इसे वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोल दिया जाएगा.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के व्यस्त चार मूर्ति चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे वाहन चालकों को जल्द ही आंशिक राहत मिलने वाली है. प्राधिकरण ने घोषणा की है कि यहां निर्माणाधीन अंडरपास का स्लैब कार्य पूरा होते ही इसे वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोल दिया जाएगा. इसके बाद वाहन इस स्लैब के ऊपर से गुजर सकेंगे. हालांकि पूरे अंडरपास का निर्माण कार्य पूर्ण होने में अभी लगभग छह माह का समय लगेगा.

मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अंडरपास का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिए कि अंडरपास के कार्य को तेजी से पूरा किया जाए और स्लैब तैयार होते ही इसे वाहनों के लिए खोला जाए ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या कुछ हद तक कम हो सके. इस दौरान उन्होंने पैदल अंडरपास का निरीक्षण किया और वर्क सर्किल एक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर से प्रगति की विस्तृत जानकारी ली.

सर्विस रोडों को मरम्मत और चौड़ीकरण के निर्देश

सीईओ ने सर्विस रोडों की मरम्मत और चौड़ीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. साथ ही फुटओवर ब्रिज का निरीक्षण करते हुए उसमें लगी लिफ्टों के नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. निरीक्षण के दौरान उन्होंने 60 मीटर और 80 मीटर रोड का भी जायजा लिया और लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.

चार मूर्ति चौक अंडरपास सहित कई सड़कों का निरीक्षण

गौरतलब है कि बीते रविवार को एसीईओ सुमित यादव ने भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट का दौरा किया था. उन्होंने चार मूर्ति चौक अंडरपास सहित कई सड़कों की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान स्थानीय निवासियों ने सड़कों की मरम्मत और सेंट्रल वर्ज पर आरसीसी वाल निर्माण की मांग रखी. एसीईओ ने सेक्टर-4 की सड़कों पर गड्ढे तत्काल भरने के निर्देश भी दिए.

Join The Discussion

Compare listings

Compare