यीडा के सेक्टर-22F में गोल्फ सिटी बसाने को सर्वे शुरू यहां क्या-क्या होगा खास

यमुना प्राधिकरण (यीडा) की सेक्टर-22एफ में गोल्फ सिटी विकसित करने की तैयारी है। कुल 256 हेक्टेयर (632 एकड़) में विकसित होने वाली इस परियोजना के लिए अर्नेस्ट एंड यंग कंपनी को सर्वे कर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी मिली है।

प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि मास्टर प्लान-2041 के तहत शहर में पार्क और खेल के मैदान विकसित होंगे। इसका प्रस्तावित क्षेत्र 1752.95 हेक्टेयर है, जो कुल शहरीकरण क्षेत्र का 4.67 प्रतिशत होगा। यहां बड़े खेल के मैदान और डेडिकेटिड स्पोर्ट्स सिटी बनेगी, ताकि लोग प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा सकें। इसका मुख्य केंद्र ओलंपिक विलेज होगा।

यमुना प्राधिकरण की पहले गोल्फ सिटी को विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए अर्नेस्ट एंड यंग कंपनी को फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। गोल्फ सिटी में सिर्फ खेल और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां ही होंगी। शहर में मनोरंजन स्थल के लिए 1001.91 हेक्टेयर क्षेत्र प्रस्तावित है। जो शहरीकरण क्षेत्र का 2.67 प्रतिशत है। इन मनोरंजन स्थलों में क्षेत्रीय और सिटी पार्क, थीम पार्क, गोल्फ कोर्स, मैदान, बॉटेनिकल पार्क, मनोरंजन पार्क, वॉकिंग ट्रैक आदि शामिल होंगे। हालांकि, थीम आधारित ओलंपिक विलेज पार्क यमुना एक्सप्रेसवे से भी जुड़ा रहेगा।

धनौरी वेटलैंड में अतिरिक्त हरा क्षेत्र जुड़ा : मनोरंजन स्थल की योजना के तहत ही सेक्टर-17 स्थित धनौरी वेटलैंड में अतिरिक्त हरा (ग्रीन) क्षेत्र जोड़ा गया है। यह ग्रीन क्षेत्र लोगों के मिलने-जुलने
और सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र भी होगा। साथ ही, यहां जानवरों के लिए पुनर्स्थापन केंद्र बनाया जा रहा है।

शैलेंद्र भाटिया, ओएसडी यमुना विकास प्राधिकरण, सेक्टर-22एफ में गोल्फ सिटी विकसित करने के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। यहां पर सिर्फ खेल और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां विकसित होंगी।

Join The Discussion

Compare listings

Compare