नोएडा से गुरुग्राम 1 घंटे में नया नमो भारत कॉरिडोर बनेगा, इफ्को चौक से फरीदाबाद-ग्रेटर नोएडा होंगे कनेक्ट, पढ़ें स्टेशन लिस्ट

दिल्ली मेरठ रूट पर नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर की कामयाबी के बाद केंद्र सरकार आठ नए रूट पर ऐसा ट्रैक बनाे की तैयारी कर रही है, ताकि दिल्ली-एनसीआर के शहरों के बीच ट्रैफिक को संभाला जा सके.

नोएडा से गुरुग्राम आने जाने में लोगों को रोजाना डेढ़ से दो घंटे लगते हैं. पीक ऑवर में अगर सड़क पर जाम लग जाए तो हालात बहुत खराब हो जाते हैं. कारों का कई किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिलता है| मेट्रो से आवाजाही में भी कम वक्त नहीं लगता, लेकिन अब ये बीतीबात होगी, क्योंकि दोनों शहरों के बीच अब बुलेट रफ्तार से ऐसी रैपिड रेल चलने वाली है, जिससे एक घंटे के भीतर आप गुड़गांव पहुंच जाएंगे.

नोएडा गुरुग्राम के बीच नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर बनने जा रहा है |
इससे दोनों शहरों के बीच हाईस्पीड सफर होगा, जैसा अभी दिल्ली से मेरठ नमो भारत में देखने को मिल रहा है|
दरअसल, दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर की कामयाबी के बाद सरकार एनसीआर में कई और रूट पर रैपिड रेल चलाने की तैयारी कर रही है| नोएडा से गुरुग्राम के बीच 65 किलोमीटर लंबा नमो भारत कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव है, जिसमें ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद भी कनेक्ट होगा. यह समय और धन की बर्बादी बचाएगा और ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करेगा.

न्यू अशोक नगर से मेरठ के बीच चलती है नमो भारत ‘नमो भारत’ की तीस ट्रेन पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर और उत्तर प्रदेश के मेरठ दक्षिण के बीच चलती हैं. प्रत्येक ट्रेन में छह डिब्बे हैं और ट्रेन प्रत्येक स्टेशन से 15 मिनट के अंतराल पर चलती हैं मार्ग के 11 स्टेशन में से कुछ स्टेशन के बीच ट्रेन कुछ सेकंड के लिए अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं.

82.15 किमी लंबे कॉरिडोर के जल्द शुरू होने की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम लिमिटेड (एनसीआरटीसीएल) के अधिकारियों ने बताया, दिल्ली के सराय काले खां से उत्तर प्रदेश के मोदीपुरम तक 16 स्टेशन वाले 82.15 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के जल्द ही शुरू होने की संभावना है.
एनसीआरटीसी की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, एक बार कॉरिडोर के पूरा हो जाने पर यह दिल्ली को ऐतिहासिक शहर मेरठ से जोड़ देगा | नमो भारत ट्रेन एक घंटे से भी कम समय में यह दूरी तय करेंगी और मार्ग में पड़ने वाले सभी स्टेशन पर रुकेंगी|
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Join The Discussion

Compare listings

Compare