नोएडा एयरपोर्ट के शुभारंभ से पहले YEIDA ने बनाया तगड़ा प्लान, ये सेक्टर बनेगा लॉजिस्टिक हब

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास यमुना प्राधिकरण सेक्टर 8F को लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग हब के रूप में विकसित करेगा। यह निर्णय हवाई अड्डे के कारण क्षेत्र में लॉजिस्टिक अवसरों को भुनाने के लिए किया गया है। सलाहकार एजेंसी की सिफारिशों के आधार पर भूखंडों का आकार और आंतरिक विकास योजना तैयार की जाएगी। योजना के बाद यमुना प्राधिकरण लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग के लिए भूखंड योजना जारी करेगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारण यीडा क्षेत्र में लाजिस्टिक व वेयर हाउसिंग की बढ़े अवसर का यमुना प्राधिकरण फायदा उठाएगा।

प्राधिकरण ने एयरपोर्ट के नजदीक सेक्टर आठ एफ को लाजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग हब के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है। सेक्टर में भूखंडों का आकार व आंतरिक विकास की रूपरेखा सलाहकार एजेंसी के सुझाव पर तैयार की जाएगी। ले आउट तैयार होने के बाद यीडा सेक्टर में लाजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग के लिए भूखंड योजना निकालेगा।

यमुना प्राधिकरण ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक के सेक्टरों को मास्टर प्लान 2041 में मल्टी परपज उपयोग के लिए चिह्नित किया है। इस श्रेणी में मुख्य गतिविधि के तौर पर उद्योग को बढ़ावा देने की योजना है।

एयरपोर्ट के नजदीक लाजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग की मांग लगातार हो रही है। 30 अक्टूबर को एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद यात्री सेवा के अलावा घरेलू कार्गो सेवा भी शुरू हो जाएगी। इसके बाद यीडा क्षेत्र में लाजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग की मांग और गति पकड़ेगी।

इसे पूरा करने के लिए यीडा आठ एफ सेक्टर को लाजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग के हब के तौर पर विकसित करेगा।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि सेक्टर का आंतरिक ले आउट प्लान तैयार करने से पहले लाजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग की जरूरतों को अध्ययन किया जाएगा। इसके लिए सलाहकार एजेंसी की सेवा ली जाएगी।

एजेंसी उद्यमियों एवं देश में अन्य जगहों पर विकसित लाजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग हब का अध्ययन कर रिपोर्ट देगी, उसके आधार पर सेक्टर में भूखंडों का आकार तय किया जाएगा। अन्य ढांचागत सुविधाओं के लिए लेआउट प्लान में प्रविधान किया जाएगा। लेआउट प्लान तैयार होने के बाद आवंटन के लिए भूूखंड योजना निकाली जाएगी।

Join The Discussion

Compare listings

Compare