ग्रेटर नोएडा की प्राइम लोकेशन में कमर्शियल प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका! ऑनलाइन होगी नीलामी, जानिए पूरा प्रोसेस

दिल्ली-NCR में में जमीन खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने अब एक शानदार मौका दिया है, जिसके तहत आप शहर की प्राइम लोकेशन पर कमर्शियल प्लॉट खरीद सकते हैं, वह भी पूरी तरह ऑनलाइन ई-नीलामी के जरिए।

ग्रेटर नोएडा में इन्वेस्टमेंट के इच्छुक लोगों और रियल एस्टेट कारोबारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GNIDA) ने एक बार फिर कमर्शियल प्लॉट की ई-नीलामी का ऐलान किया है। इस नीलामी में शहर की प्राइम लोकेशनों पर 2 FAR और 4 FAR वाले प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और सफल बोलीदाता को 30 दिनों के भीतर प्लॉट का कब्जा मिल जाएगा।

नीलामी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने कहा है कि इच्छुक निवेशक या कंपनियां www.greaternoidaauthority.in या https://gnida.etender.sbi पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए प्रतिभागियों को पोर्टल पर साइन अप कर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करना होगा। साथ ही उन्हें प्रोसेसिंग फीस, जरूरी डॉक्यूमेंट और अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) ऑनलाइन जमा करनी होगी।

महत्वपूर्ण तारीखें
ब्रोशर डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 नवंबर 2025 दोपहर 3 बजे से शुरू होगी और 5 दिसंबर 2025 दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी। वहीं, EMD और प्रोसेसिंग फीस जमा करने की आखिरी तारीख 9 दिसंबर 2025 तय की गई है। डॉक्यूमेंट्स का अंतिम सबमिशन 12 दिसंबर 2025 तक किया जा सकेगा। ई-नीलामी की तारीख अथॉरिटी द्वारा बाद में अलग से घोषित की जाएगी।

डायनेमिक बिडिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
अथॉरिटी ने बोलीदाताओं के लिए डायनेमिक बिडिंग और सिंगल बिडिंग का ऑप्शन भी रखा है। डायनेमिक बिडिंग के तहत प्रतिभागी एक ही बार EMD जमा करके उन सभी प्लॉट्स पर बोली लगा सकते हैं, जिनका EMD उनके द्वारा जमा की गई राशि के बराबर या उससे कम है। यह ऑप्शन इन्वेस्टर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

सुरक्षित और पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया
GNIDA ने स्पष्ट किया है कि सभी प्लॉट्स किसी भी तरह के कानूनी विवाद से मुक्त हैं और सफल बोलीदाता को 30 दिनों के भीतर कब्जा दे दिया जाएगा। हालांकि, अथॉरिटी को किसी भी लेवल पर नीलामी को रद्द, स्थगित या किसी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

निवेशकों के लिए सुनहरा मौका
अथॉरिटी का कहना है कि ये प्लॉट्स पूरी तरह से साफ-सुथरे और कानूनी रूप से सुरक्षित हैं। ऐसे में यह निवेशकों के लिए ग्रेटर नोएडा जैसे तेजी से विकसित हो रहे सेक्टर में कमर्शियल संपत्ति खरीदने का एक सुनहरा अवसर है। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी बोली प्रक्रिया डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी।

Join The Discussion

Compare listings

Compare