नोएडा में इस सेक्टर में लोगों को मिलेगी जाम व भीड़भाड़ से मुक्ति, अगले चरण में पहुंची…

नोएडा के सेक्टर 62 में स्थित मॉडल टाउन गोल चक्कर पर बनने वाले स्काईवॉक की तैयारी अब अगले चरण में पहुंच गई है। 27 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस स्काईवॉक के निर्माण
के लिए प्राधिकरण ने एजेंसी का चयन कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस काम की के
जिम्मेदारी एसटी कंस्ट्रक्शन कम्पनी को दी गई है और इसे पूरा करने के लिए उसे 12 महीने का वक्त दिया गया है। जिसके बाद कंपनी जल्द ही इसके लिए सर्वे का काम भी शुरू करने वाली
है।

इस स्काईवॉक के बनने से NH-9 को पार कर मॉडल टाउन से गाजियाबाद और गाजियाबाद से मॉडल टाउन आने-जाने वाले वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके बनने से ना केवल लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि पैदल यात्रियों के नहीं होने से नेशनल हाईवे पर हादसों की आशंका भी कम हो जाएगी। साथ ही खासकर सुबह और शाम के समय भीड़भाड़ की वजह से यात्रा में लगने वाला अतिरिक्त समय भी कम हो जाएगा। स्काईवॉक के बनने से पैदल यात्री नेशनल हाईवे के ऊपर से ही आजा सकेंगे, ऐसे में समय और जान-माल सभी की भरपूर बचत होगी।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोलचक्कर की तरह ही यह स्काईवॉक भी गोलाकार होगा। साथ ही स्काईवॉक तक पहुंचने में लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए नोएडा की तरफ दोनों ओर एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) बनाई जाएंगी और नेशनल हाईवे की तरफ दो एलिवेटर यानी लिफ्ट लगाई जाएंगी। इस बारे में प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि स्काईवॉक निर्माण के लिए भूमि चिह्नांकन का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर किसी भी तरह का अतिक्रमण का पता लगाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्राधिकरण की टीम निर्माण कंपनी के साथ मौके पर जाकर देखेगी।

Join The Discussion

Compare listings

Compare